फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   84 thousand cash to the vendors found

फेरीवाले के पास मिले 84 हजार कैश

Sun, 08 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 08 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन

नौगांव ब्लाक के डामटा एक फेरीवाले से निर्वाचन आयोग की टीम ने 84 हजार रुपये कैश बरामद किया। चुनाव आचार संहिता के दौरान ऐसा मामला सामने आने पर निर्वाचन आयोग ने फेरीवाले को नोटिस दिया है। बताया जा रहा है कि फेरीवाला पैसे लेकर डामटा से देहरादून जा रहा था।

विज्ञापन


रविवार को उड़नदस्ते की टीम ने नौगांव के डामटा में शक के आधार पर एक फेरीवाले की तलाशी ली, जिसमें उससे 84 हजार रुपये कैश मिला। टीम ने फेरीवाले को आरओ निर्वाचन के समक्ष पेश किया। पकड़ी गई धनराशि में 37 दो हजार के तथा सौ नोट सौ-सौ रुपये के निकले। बताया जा रहा है कि फेरीवाला मोहम्मद अकर, निवासी पंजाबपुर, कश्मीर रुपये लेकर देहरादून जा रहा था।
विज्ञापन


एसडीएम पुरोला शैलेंद्र ने बताया कि चुनावी आचार संहिता लगी है और इस दौरान 50 हजार से अधिक की नकदी ले जाना आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है। एसडीएम ने बताया कि फेरीवाला कहां से आया कहां जा रहा था, इस बारे में कुछ स्पष्ट अभी कहा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed