फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में ढोंगी बाबा को किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में ढोंगी बाबा को किया गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2019 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में ढोंगी बाबा को किया गिरफ्तार
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। नाबालिग लड़के से दुष्कर्म के आरोप में धरासू थाना पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। बाल कल्याण समिति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ ही भादंसं की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि पीड़ित किशोर को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा (उत्तरप्रदेश) निवासी एक 14 वर्षीय किशोर अपने पारिवारिक पहचान के ग्वालियर (मध्यप्रदेश) निवासी एक साधु के साथ चार धाम यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचा था। कई स्थानों का भ्रमण करने के बाद ये दोनों बीते करीब एक सप्ताह से बड़ेथी स्थित एक आश्रम में ठहरे हुए थे। इस दौरान ढोंगी बाबा इस नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोर ने मौका देखकर एक स्थानीय व्यक्ति को अपनी आपबीती सुनाई, जिसकी सूचना उक्त व्यक्ति ने धरासू पुलिस को दी। पुलिस ने बीते मंगलवार को बाल कल्याण समिति को बच्चे से संपर्क कर मामले की पड़ताल करने को कहा।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा पड़ताल करने पर पीड़ित किशोर ने बताया कि यात्रा के दौरान ढोंगी बाबा उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। साथ ही विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर समिति के सदस्यों ने थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पीड़ित किशोर का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। बाल कल्याण समिति के सुरेश पंवार ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजनों से संपर्क हो गया है। परिजन उसे लेने यहां पहुंच रहे हैं। सब इंस्पेक्टर संगीता नौटियाल ने बताया कि आरोपी बाबा के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 377 व 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed