{"_id":"5c72c273bdec224e4507f9ed","slug":"155102485620-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट के मामले में तीन और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से मारपीट के मामले में तीन और गिरफ्तार
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शराब के नशे में धुत्त सात-आठ युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में वायरल वीडियो सामने आने पर पुलिस ने इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में अपहरण का प्रयास आदि संगीन धाराएं बढ़ा दी हैं। साथ ही बीते रोज जमानत पर रिहा हुए दो युवकों को जिला बदर करने की तैयारी कर ली है। मारपीट में शामिल तीन अन्य युवकों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार देर रात एक बैंडबाजे वाले के यहां काम करने वाले सात-आठ युवकों ने ज्ञानसू टैक्सी स्टेंड के पास साल्ड गांव निवासी हिमांशु नौटियाल की पिटाई कर दी थी। मामले में शनिवार को पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। साथ ही इनमें से दो युवकों मोनू जानशेर एवं शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इन युवकों को शनिवार को ही न्यायालय से जमानत मिल गई थी। इस बीच बाहरी क्षेत्रों से यहां आए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर इस शांत शहर का माहौल खराब करने को लेकर स्थानीय लोगों ने डीएम एवं एसपी से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केआर पांडेय ने बताया कि रविवार को घटना का वायरल वीडियो सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ अब आपराधिक मानव वध का प्रयास एवं अपहरण का प्रयास जैसी गैर जमानती संगीन धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जमानत पर रिहा दोनों युवकों को जिला बदर करने की कार्रवाई पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि मारपीट में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों की पहचान नेपाली मूल के वीरेंद्र, रतन खत्री एवं कलरोकाया के रूप में हुई है। रविवार को इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।