{"_id":"5a75e8834f1c1bef7b8b51b0","slug":"151767688415-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से एक महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से एक महिला की मौत
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। बस अड्डे के निकट इंदिरा कालोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। महिला का पति घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की बात कह रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर मामले की पड़ताल में जुटी है।
थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि राज मिस्त्री का काम करने वाला सलीम अंसारी विगत 19-20 साल से बस अड्डे के निकट इंदिरा कालोनी में रहता है। उसकी पत्नी संफुलनिशा (40) और सात साल का बेटा भी साथ ही रहते हैं। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे सलीम ने अपने एक दोस्त के साथ थाने में पहुंचकर पत्नी के जलने की सूचना दी। सलीम ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े नौ बजे खाना बनाने को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद वह बेटे के साथ दूसरे कमरे में टीवी देखने लगा। थोड़ी देर में पत्नी की चीख सुनाई दी। कमरा भीतर से बंद होने के कारण वह जब तक टीन की छत को उखाड़ने के लिए छत पर चढ़ा, तब तक पत्नी दरवाजा खोलकर बाहर निकली और पुश्ते से नीचे जा गिरी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मृतका के पति एवं बेटे के साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट एवं पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।