फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Create interest in children to study

बच्चों में करें पढ़ाई की रुचि पैदा

Tue, 21 Jan 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Create interest in children to study
रचनात्मक शिक्षा पद्यति को बढ़ावा देने व बच्चों में पढ़ाई की रुचि विकसित करने के उद्देश्य से प्लान इंडिया एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (एसबीएमए) की ओर से चिल्ड्रन्स लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का भटवाड़ी प्रमुख विनीता रावत व मुख्य शिक्षाधिकारी रामेंद्र कुशवाह ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने सभी अतिथियों को रेखा गणित के तरीके से बनाई गई अखबार की टोपियां भेंट की। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। साथ ही अपने द्वारा अखबार से बनाए गए मुकुट, हस्त लिखित पुस्तकों, स्वरचित कविताओं आदि की प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन

एसबीएमए के परियोजना प्रबंधक अजय पंवार ने बताया गया कि बच्चों में पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करने के लिए चिल्ड्रन्स लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को थियेटर, कॉमिक्स, कहानी लेखन, काव्य गोष्ठी, पुस्तक लेखन आदि रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से चयनित होने वाले पांच बच्चों को हैदराबाद में आगामी 29 से 31 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्यिक उत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। इस मौके पर प्लान इंडिया के राज्य प्रबंधक सुरेश बलोदी, जगमोहन रावत, संजय सेमवाल, कमलेश गुरुरानी, संदीप उनियाल, सुरेश पंवार, ऋतु राणा, दीपक उप्पल, सुनैना भट्ट, निशा सेमवाल, कमला मराठा, अंकित काला, दिनेश डबराल, प्रेमवल्लभ भट्ट, मोहन स्नेही, राजेश कुमार, शाकंबरी नौटियाल, मनमोहन नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed