फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Take care of the cradle of the Ganga PM

गंगा के उद्गम स्थल की सुध ले पीएम : किशोर

Sat, 27 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sat, 27 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं, लेकिन उत्तराखंड का एक प्रस्ताव भी स्वीकृति नहीं किया।

विज्ञापन


शनिवार को पत्रकार वार्ता में उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार ने नया फंडिंग पैटर्न लागू कर राज्य को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया है, जिसके तहत एक साल में राज्य को 1900 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह आंकड़ा केंद्र का है, लेकिन प्रदेश सरकार के आकलन के अनुसार सालभर में 3300 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर आरोप लगाया कि चुुनाव से पहले भाजपा राज्य में सांप्रदायिक दंगे कराकर हरीश रावत सरकार को गिरा सकती है। उपाध्याय ने केंद्र सरकार से राज्य को विशेेष आरक्षण का दर्जा देने की मांग की है। उपाध्याय ने कहा कि ऑक्सीजन और जल उत्पादन में उत्तराखंड पहला राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इसे कम से कम 10 हजार करोड़ ग्रीन बोनस के रूप में मिलना चाहिए। यह पैसा प्रदेश वासियों को बिजली और गैस कनेक्शन में 50 प्रतिशत सब्सिडी के रूप में मिलना चाहिए। इस मौके पर संसदीय सचिव एवं विधायक विजयपाल सजवाण, जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह, घनानंद नौटियाल, भूपेश कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed