{"_id":"69d0f143219e3abdcf07a84f","slug":"councilors-begin-protest-in-chinyalisaur-against-corruption-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119070-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भ्रष्टाचार के विरोध में चिन्यालीसौड़ में सभासदों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भ्रष्टाचार के विरोध में चिन्यालीसौड़ में सभासदों का धरना शुरू
Sat, 04 Apr 2026 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका में अनदेखी और भ्रष्टाचार के विरोध में खोला मोर्चा
चिन्यालीसौड़। नगर पालिका में अनदेखी और भ्रष्टाचार के विरोध में सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज सभासदों ने नगर पालिका परिषद परिसर में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि नगर पालिका में कार्यों के संचालन में पारदर्शिता की कमी है और जो भी निर्णय लिए जा रहे हैं उससे उन्हें दूर रखा जा रहा है।
शनिवार को सुबह चुने गए पालिका के सात वार्ड सभासद पालिका कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे और नारेबाजी की। धरने पर बैठे सभासदों ने कई प्रमुख मांगें उठाई। उन्होंने 7 फरवरी 2025 से अब तक नगर पालिका में हुए सभी निर्माण कार्यों, निविदाओं और खरीद-फरोख्त की स्वतंत्रता व उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
सभासदों ने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा अधिशासी अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण या निलंबन किया जाए। उनकी जगह निष्पक्ष अधिकारी की नियुक्ति की मांग की। सभासदों ने नगर पालिका की ओर से कराए गए सभी कार्यों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। वहीं सभासदों के धरने के चलते नगर पालिका परिसर में हलचल बनी है। धरना स्थल पर सभासद मनीष कुकरेती, विशना देवी, लीला रावत, प्रवीन गुनसोला, सिद्धार्थ नौटियाल, सविता पंवार, मनवीर कुमार आदि मौजूद थे।