फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Construction of the skins under the 'Catch the Rain' campaign

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत चाल-खाल का निर्माण

Sat, 20 Mar 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Construction of the skins under the 'Catch the Rain' campaign
भंडारस्यूं क्षेत्र के ग्रामीण रिलायंस फाउंडेशन की मदद से वर्षा जल संचयन की मुहिम में जुटे हैं। राष्ट्रीय जल मिशन के ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 24 गांवों के ग्रामीणों द्वारा चाल-खाल एवं जलकुंडों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय जल मिशन के तहत ‘कैच द रेन’ अभियान चलाया जा रहा है। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा भंडारस्यूं क्षेत्र के ओल्या, डांग, जसपुर, बल्ला, सरतली, बांदू, मालना, पटारा, लखारी आदि दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पूर्व प्रधान मदनमोहन भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में बीते दो साल से रिलायंस फाउंडेशन की मदद से चाल-खालों का जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण किया जा रहा है। फाउंडेशन के भूपेंद्र रावत ने बताया कि बीते वर्ष जिले में मानसून की बारिश काफी कम हुई है। ऐसे में जल संरक्षण के इन प्रयासों से जमीन में नमी पैदा होने के साथ ही जलस्रोत रिचार्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed