फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Construction of roads on China border will start from May a project of BRO got approval

एक्सक्लूसिव: मई से शुरू होगा चीन सीमा पर सड़कों का निर्माण, बीआरओ के एक प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Mon, 25 Apr 2022 04:14 AM IST
Vikas Kumar राजीव खत्री, अमर उजाला, उत्तरकाशी
राजीव खत्री, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 04:14 AM IST
सार

भैरवघाटी से आगे भी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया गया है। मेजर बीनू ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत भैरव घाटी से आगे नेलोंग, नागा, अंगार, पीडीए को जोड़ने वाला मार्ग मेडिके (भारत-चीन सीमा) तक एनएच घोषित कर दिया गया है, जिससे अब सोनम से आगे भी मोटर मार्ग डबल लेन हो जाएगा।

विज्ञापन
Construction of roads on China border will start from May a project of BRO got approval
BRO - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा पर सड़कों का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए बीआरओ के एक प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि एक प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए निदेशालय भेजा गया है। दोनों प्रोजेक्टों के तहत सीमा पर 30 किमी से अधिक लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना है। 

विज्ञापन


भारत-चीन सीमा पर सुविधाओं के विकास के लिए सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिसके तहत बीआरओ ने दो प्रस्ताव तैयार किए थे। जिनमें से एक प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। इस प्रस्ताव के तहत सीमा पर करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से 16 किमी सड़क का निर्माण किया जाना है। उक्त सड़क का निर्माण कार्य मई से शुरू कर दिया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य तीन वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क निर्माण के प्रथम चरण के तहत कटिंग कार्य किया जाएगा। वहीं बीआरओ ने सीमा पर सड़क निर्माण का दूसरा प्रस्ताव भी भेजा है, जिसके तहत करीब 17 किमी सड़क निर्माण किया जाना है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि उक्त प्रस्ताव को भी जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


भैरवघाटी से आगे भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित 
भैरवघाटी से आगे भी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया गया है। मेजर बीनू ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत भैरव घाटी से आगे नेलोंग, नागा, अंगार, पीडीए को जोड़ने वाला मार्ग मेडिके (भारत-चीन सीमा) तक एनएच घोषित कर दिया गया है, जिससे अब सोनम से आगे भी मोटर मार्ग डबल लेन हो जाएगा। साथ ही एनएच होने से भी उक्त पूरे क्षेत्र में लगातार मरम्मतीकरण व सुधारीकरण कार्य होते रहेंगे। भैरवघाटी से मेडिके तक करीब 61 किमी मोटर मार्ग एनएच घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर सड़क निर्माण के लिए एक प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य मई से शुरू कर दिया जाएगा। एक प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा गया है। -बीनू वीसी , मेजर बीआरओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed