फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Construction of 18 shops of municipality started

नगर पालिका की 18 दुकानों का निर्माण शुरू

Thu, 24 Jun 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of 18 shops of municipality started
जोशियाड़ा बैराज की झील किनारे ज्ञानसू में नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) की 18 दुकानों का निर्माण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने सभासदों के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दुकानों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड फंड से बनने वाली इन दुकानों में भटवाड़ी व ज्ञानसू में वेल्डिंग शॉप, मोटर मैकेनिक आदि दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा, जिससे मुख्य बाजार में वाहनों के जाम से छुटकारा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मोटर मेकैनिक की दुकानों के बाहर मुख्य बाजार व ज्ञानसू में वाहनों के खड़े होने से ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए ज्ञानसू सिंचाई विभाग के निकट यह दुकानें बनाए जा रही हैं। इधर, ईओ सुशील कुरील ने बताया कि तीन ब्लाकों में बनने दुकानों के पहले ब्लाक के लिए 22 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इस मौके पर पालिका सभासद उषा चौहान, देवराज बिष्ट, मनोज शाह, कविता जोगेला, सविता भट्ट, जेई वासु नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed