{"_id":"6ae5e3dee0cf2e2aee03b683","slug":"congressmen-paid-tribute-to-indira-gandhi-and-sardar-patel-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123102-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
Sat, 31 Oct 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और साहसिक निर्णयों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, कनकपाल सिंह परमार, कमल सिंह रावत, बिजेंद्र नौटियाल, शीशपाल पोखरियाल, विजय सेमवाल, अनवीर पंवार, सुधीर पंवार, रमन कठैत, सूर्य बल्लभ नौटियाल, मनोज राही आदि मौजूद रहे। संवाद
................................................
नीट में अभिषेक ने हासिल की सफलता
बड़कोट। बाल शिक्षा सदन स्कूल बड़कोट के पूर्व छात्र एवं ग्राम पौंटी निवासी अभिषेक रौंटा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में 12,400वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। अभिषेक ग्राम पौंटी निवासी विनोद रौंटा के पुत्र हैं। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अभिषेक को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। संवाद
..........................................
भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता ही सुशासन की पहली सीढ़ी
चिन्यालीसौड़। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत टीएचडीसी के सतर्कता विभाग टिहरी की ओर से बिरजा इंटर कॉलेज में जनहित प्रकटीकरण एवं सूचना प्रदाता संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अभिभावकों को भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक नरेंद्र मखलोगा ने कहा कि सरकारी कार्यों में वित्तीय अनियमितता, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग की जानकारी मिलने पर सतर्कता विभाग में शिकायत की जा सकती है। साथ ही भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सूचना प्रदाताओं के संरक्षण के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर जेपी चमोली, केएस पंवार, अमित पंवार, सतीश कुकरेती, विपिन पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
..............................................
नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ
चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में शनिवार को नवप्रवेशित छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. विनीत कुमार ने छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट कार्य और परीक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में जल्द ही परामर्श सत्र शुरू किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक बिजल्वाण ने किया। इस मौके पर डॉ. बृजेश चौहान, डॉ. भूपेश चंद्र पंत, डॉ. सुगंधा वर्मा, होशियार सिंह, हिमानी रमोला, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
........................................................
स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
पुरोला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कमल गंगा के तट पर एक दिवसीय स्वच्छता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर कूड़ा करकट एकत्रित किया। साथ ही स्थानीय लोगों से नदी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता बंटवाण और सह कार्यक्रम अधिकारी रमेश रड़वाल ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस मौके पर डॉ. विनोद, डॉ. वैशाली, डॉ. राजीव, डॉ. विजय आनंद, सरोज, रमेश आदि मौजूद रहे। संवाद