{"_id":"65c513ee323467641609d69a","slug":"congress-will-go-among-the-public-on-the-issues-of-inflation-and-unemployment-utter-kashi-news-c-5-1-drn1019-345813-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ‘महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ‘महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस’
Thu, 08 Feb 2024 11:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर टिहरी लोकसभा सीट के कांग्रेस पर्यवेक्षक मंत्री प्रसाद नैथानी ने पुरोला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव को लेकर चर्चा की। पूर्व काबीना मंंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए बेरोजगारी एवं महंगाई जैसे मुद्दों के साथ लड़ेगी।
उन्होंने ने कहा कि आज देश बहुत ही खराब दौर से गुजर रहे है। कांग्रेस और समूचे विपक्ष को सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर भय दिखाकर बदनाम किया जा रहा है। साथ ही देश सहित प्रदेश के युवाओं के बेरोजगार युवाओं को गांव -गांव में अंधभक्त बनाकर उनको रोजगार से दूर रखा जा रहा है। भाजपा को आज विकास, रोजगार और महंगाई से कोई लेना-देना नहीं है।
नैथानी ने कहा कि भाजपा के विधायकों एवं सांसदों ने कोई काम नहीं किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, धीरेंद्र नेगी, कविंद्र असवाल, हरिमोहन नेगी, रोजी सिंह सौंदाण, अनिल रांगड़ मौजूद रहे। संवाद