फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress honored ex-servicemen Program under Thank You Jawan campaign

कांग्रेस ने किए पूर्व सैनिक सम्मानित

Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Congress honored ex-servicemen Program under Thank You Jawan campaign
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस के ‘धन्यवाद जवान’ अभियान के तहत पालिका सभागार में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजेंद्र गुसाईं की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने पूर्व सैनिकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में सेना के जवानों का अहम योगदान है। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने सभी सैनिकों का आभार जताया। इस मौके पर जगमोहन रावत, बलवीर महर, बलवीर गुणशोला, बचन सिंह राणा, उम्मेद अधिकारी, कुलदीप सिंह, नवीन रावत, सुरेश रमोला, आशुतोष बिष्ट, दिनेश जोगटा, धनवीर पडियार, राजेंद्र प्रसाद, गोपीचंद, जसपाल सिंह, मनोज सिंह आदि पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष विजेंद्र नौटियाल, आईटी सेल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, वीरेंद्र नेगी, कमल रावत, अमर सिंह गुसाईं, तेजमल शाह, धर्म सिंह नाथ, द्वारिका जोशी, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed