{"_id":"6009b68c8ebc3e340356060d","slug":"congress-held-a-public-rally-at-district-headquarters-utter-kashi-news-drn36844687","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर निकाली जनाक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर निकाली जनाक्रोश रैली
विज्ञापन
उत्तरकाशी में कांग्रेस की जनक्रोश रैली में उमड़ी भीड़।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के साथ ही स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर जनाक्रोश रैली निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
बृहस्पतिवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जनाक्रोश रैली निकाली गई। कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व लोहारीनाग-पाला एवं पाला-मनेरी जल विद्युत परियोजना शुरू कराने, किसानों के ऋण माफ करने, युवाओं को रोजगार मुहैया कराने, उत्तरकाशी में स्थाई बस अड्डा एवं पार्किंग निर्माण आदि तमाम घोषणाएं की थीं।
कांग्रेस कार्यकाल में बने बौन इंजीनियरिंग कालेज को अभी तक चालू नहीं किया गया है। नगर पालिका बाड़ाहाट में कांग्रेस पार्टी का पालिकाध्यक्ष होने के कारण सरकार सहयोग नहीं कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन चौहान, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, मीना नौटियाल, दिवाकर भट्ट, कनकपाल परमार, मनीष राणा, मनोज मिनान, विजेंद्र नौटियाल, भूपेश कुड़ियाल, गिरवीर परमार, कमल सिंह रावत, दिनेश चौहान, बुद्धि सिंह राणा, अजीत गुसाईं सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल
उत्तरकाशी। जनाक्रोश रैली के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया। कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री सीट से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण को कंधों पर उठाकर उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।