{"_id":"60353ab88ebc3ee8f8517c41","slug":"congresistas-protestan-en-bhatwadi-contra-el-aumento-de-la-inflacin-utter-kashi-news-drn3717179168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के खिलाफ भटवाड़ी में कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के खिलाफ भटवाड़ी में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई एवं कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
मंगलवार को कांग्रेसियों ने डीजल, पेट्रोल एवं रसाई गैस के बढ़ते दामों, कृषि कानूनों और देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उत्तराखंड की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। विधानसभा प्रभारी थौलधार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलदीप पंवार ने बूथ लेबल पर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, मनोज रावत, मनोज राणा, सुदर्शन चौहान, महेंद्र पोखरियाल, मनीष राणा, धर्म सिंह नेगी, सुनील रौतेला, राजेंद्र थनवाण, राकेश सेमवाल, मीना नौटियाल, मंगला राणा, दिग्विजय नेगी आदि मौजूद रहे।