{"_id":"574878cd4f1c1b2f076911e5","slug":"congres-election-prepation-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 27 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर सम्मेलन कर कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। संसदीय सचिव गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान कर कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। शुक्रवार को सुमन सभागार में कांग्रेस का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। गंगोत्री विधायक सजवाण ने कहा कि उन्होंने चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वायदे पूरे किए।
विज्ञापन
समूची गंगा घाटी को ओबीसी का दर्जा दिलाया गया, जोशियाड़ा और धौंतरी में उपतहसील की स्थापना कराई, बौन में इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विधायकों की खरीद फरोख्त कर उत्तराखंड में लोकतंत्र का गला घोंटने की साजिश की।
विज्ञापन
न्यायालय के फैसले से यह साबित हो गया और जनता भी सब समझती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह ने कहा कि सीएम हरीश रावत की ओर से किए गए विकास कार्यों से केंद्र की सरकार भी बौखला गई है। इस मौके पर प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार, डुंडा के ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार, विजय सेमवाल, भूपेश कुड़ियाल, सविता भट्ट, पवना सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन