फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Competencia estatal de atletismo de Uttarakhand Masters

उत्तराखंड मास्टर्स स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Tue, 23 Feb 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Competencia estatal de atletismo de Uttarakhand Masters
बड़कोट निवासी रामकृष्ण बडोनी ने 70 साल की उम्र में दौड़ लगाकर जीत की हैट्रिक लगाई है। दून में आयोजित उत्तराखंड मास्टर्स स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामकृष्ण 3000 मीटर, 1500 और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बने।
विज्ञापन

रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका बड़कोट के वार्ड चार निवासी रामकृष्ण बडोनी ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रतियोगिता के 800 मीटर, 1500 एवं 3000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन बरकरार रखने की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इससे पूर्व बीते साल भी रामकृष्ण बडोनी ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त रामकृष्ण बडोनी ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी अपनी पूर्व की दिनचर्या को नियमित रखे हुए हैं और आगे भी दिनचर्या को नियमित बनाए रखने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed