फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Communication service in Gangotri and Yamunotri Dham is bad

गंगोत्री व यमुनोत्री धामों में संचार सेवा बदहाल

Sat, 23 Apr 2022 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Communication service in Gangotri and Yamunotri Dham is bad
जहां देश संचार सेवाओं के लिए 5जी की तैयारी कर रहा है, वहीं आज भी यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में बीएसएनएल 2जी के भरोसे है। इन धामों में संचार के बेहतरीन संसाधन न होने से यहां अक्सर तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे बुरी स्थिति यमुनोत्री धाम की है। यहां बीएसएनएल की संचार सेवा काफी समय से ठप है।
विज्ञापन

सरकार हर साल गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का दावा करती है, लेकिन धामों में संचार सेवा बदहाल है। कई बार तीर्थयात्री बदहाल संचार व्यवस्थाओं के चलते धामों से अपने परिजनों से संपर्क तक नहीं कर पाते हैं। बताया जा रहा है कि यहां काफी समय से बीएसएनएल की सेवा ठप है। जनपद के चिन्यालीसौड़ के बनचौंरा व हातड़ पट्टी तथा बड़कोट के सरबडियार व बनाल ठकराल पट्टी के कई गांवों में आज भी संचार सुविधा नहीं है। यहां लोगों को संचार सुविधा के लिए गांवों से कई किमी दूर आना पड़ता है।
विज्ञापन

- धामों में संचार व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए। धाम में कई व्यवस्थाएं ऑन लाइन की गई हैं। इसके लिए बेहतर संचार सुविधाएं होनी चाहिए। -हरीश सेमवाल, अध्यक्ष, श्रीपांच गंगोत्री मंदिर समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएसएनएल की संचार सेवा काफी समय से ठप है। जिला प्रशासन से निजी कंपनी की सेवा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। -पुरुषोत्तम उनियाल, अध्यक्ष पुरोहित महासभा यमुनोत्री धाम।

- यमुनोत्री धाम में टावर के लिए कुछ सामान मंगाया गया है। जो एक दो दिन में पहुंच जाएगा। जल्द ही इस टावर को एक्टिवेट कर संचार सुविधा सुचारु कर दी जाएगी। -कमलेश कुमार, एजीएम बीएसएनल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed