फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   collision killed soilder during the checking time.

चेकिंग के दौरान सिपाही को मारी टक्कर

Sun, 26 Jun 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)। Updated Sun, 26 Jun 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन

यमुनोत्री क्षेत्र में शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक कार चालक पुलिस के जवान को टक्कर मारकर फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार कार में अवैध शराब की पेटियां लदी थीं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान हुई छीन झपटी में कार चालक का मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगा है। इसमें मिली काल डिटेल के आधार पर इस गोरखधंधे में कुछ पुलिसकर्मी भी संलिप्त बताए जा रहे हैं। यमुनोत्री क्षेत्र में लंबे समय से शराब तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की शिकायत पर शनिवार रात को पुलिस की एक टीम बड़कोट दोबाटा में चेकिंग में जुटी थी। रात करीब सवा आठ बजे पुलिस के जवान सहदेव गिरी एवं मुकेश सेमवाल ने जब बड़कोट से यमुनोत्री की ओर जा रही कार को चेकिंग के लिए रोका, तो वाहन चालक धौंस देते हुए पुलिस कर्मियों को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दौरान कार चालक का मोबाइल फोन पुलिस के हत्थे लग गया। कार की टक्कर से सहदेव गिरी के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल मुकेश सेमवाल की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक जगमोहन सिंह रावत निवासी नंदगांव बड़कोट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक कार में अवैध शराब की पेटियां लदी थीं। साथ ही कार चालक के मोबाइल फोन पर घटना से पहले बड़कोट थाने में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों से बातचीत और बाद में मोबाइल पर पुलिस कर्मी की कॉल आने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने घटना के वक्त मौके पर मौजूद दोनों पुलिस कर्मियों को जिला मुख्यालय बुला लिया है।


चेकिंग में लगे पुलिस कर्मियों को टक्कर मारकर भागने की घटना गंभीर है। पुलिस की सांठगांठ के आरोप की पुष्टि होने पर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए फरार आरोपी से मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की पड़ताल कराई जाएगी।
ददन पाल, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed