फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CM XI XI beat the Board of Trade

डीएम इलेवन ने व्यापार मंडल एकादश को हराया

Sun, 19 Jun 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 19 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

मनेरा स्टेडियम में खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में डीएम इलेवन ने व्यापार मंडल एकादश को 23 रनों के अंतर से हराया। 44 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान करने वाले जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव मैन ऑफ द मैच चुने गए।

विज्ञापन


रविवार को खेल विभाग के सौजन्य से मनेरा स्टेडियम में डीएम इलेवन और व्यापार मंडल एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएम इलेवन ने 138 रन बनाए। जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, जबकि डीएम दीपेंद्र चौधरी अपनी कप्तानी पारी में महज 19 गेंद पर 33 रन ही बना पाए।
विज्ञापन


व्यापार मंडल की ओर से शेषनाथ ने चार, सुभाष ने दो तथा अंकुर और विकास ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए व्यापार मंडल की टीम आखिरी ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई। उनकी ओर से शेषनाथ शर्मा ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। सूचना विभाग के संरक्षक सुरेश कुमार ने बेहतरीन कैच लपक कर उनकी पारी का अंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम इलेवन की ओर से आदित्य एवं विजय प्रताप भंडारी ने तीन-तीन तथा जितेंद्र ने दो विकेट लिए। इस मौके पर एसपी ददन पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष बडोनी, राजेंद्र पंवार, अंकित उप्पल, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट, डीआईओ बद्री चंद, पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, केएस कोहली, देवेंद्र पटवाल, विशेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed