फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Citizens came forward to decorate Azad Maidan

आजाद मैदान सजाने संवारने के लिए आगे आए शहरवासी

Thu, 12 Aug 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Citizens came forward to decorate Azad Maidan
आजाद मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय निवासी आगे आए हैं। स्थानीय निवासियों ने स्वयं के प्रयास से मैदान के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि पालिका की ओर से भी मैदान के स्वरूप केे भव्य बनाने के लिए निविदा जारी की गई है। पालिका करीब 40 लाख की लागत से मैदान को भव्य बनाए जाने की बात कह रही है, लेकिन पालिका की निविदा प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही स्थानीय निवासियों ने अपने स्तर से कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्थानीय निवासियों ने यहां जेसीबी से सफाई करने के बाद मिट्टी को समतल करना शुरू कर दिया है। ठाकुर महेंद्र परमार ने मैदान को समतल करने के लिए अपनी दो जेसीबी लगाई है। अमेरिकन पुरी व दिनेश गौड़ ने कहा कि यह मैदान शहर कर हृदय स्थल है, लेकिन प्रशासन की उपेक्षा के चलते बदहाल पड़ा है। मैदान को बचाने के लिए शहर के सभी वर्गों के लोग रामलीला मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट हुए हैं। अब इसी बैनर के तले मैदान के सौंदर्यीकरण में जुट गए हैं। वहीं पालिका भी निविदा प्रक्रिया जारी कर चुकी है। वहीं मैदान से वाहन हटवाने के लिए युवाओं ने परिवहन एप से वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन

- मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए पालिका की ओर से निविदा जारी की गई है। जल्द मैदान को भव्य रूप दिया जाएगा। यहां करीब 40 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। -रमेश सेमवाल, पालिकाध्यक्ष, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed