फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Check the command selection manipulation anganwadi caricature

आंगनबाड़ी कार्यकत्री चयन में गड़बड़ी की जांच के आदेश

Tue, 17 Nov 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 17 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नौगांव ब्लाक के कफोल गांव में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में नियमों को ताक पर रखकर हुई नियुक्ति के मामले में डीएम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।


डीएम के समक्ष गुहार लगाने पहुंची कफोल गांव निवासी बीना देवी ने बताया कि जून में गांव के मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री का चयन किया गया, जिसमें मानकों का उल्लंघन कर अपात्र अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई।

विज्ञापन


इसमें गलत आय प्रमाणपत्र का सहारा लिया गया, जबकि गांव में ही बीपीएल परिवार की अधिक योग्य अभ्यर्थी को चयन से वंचित रखा गया।

उन्होंने मामले में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम विनय शंकर पांडेय ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। जांच आदेश जारी होने से बाल विकास विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed