फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Chardham Yatra is no longer a special benefit

चारधाम यात्रा से अब नहीं है खास फायदा

Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra is no longer a special benefit
अनलॉक-1 के तहत बीते एक पखवाड़े में महज 277 स्थानीय लोग ही गंगोत्री और 30 लोग यमुनोत्री धाम पहुंचे। इन्हें भी धामों और यात्रा पड़ावों पर सुविधाओं के अभाव में पाला छूकर लौटना पड़ा। ऐसे में यात्रा कारोबारियों को उत्तराखंड वासियों के लिए चारधाम यात्रा से भी कोई विशेष फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

यात्रा कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यात्रा के पीक सीजन का समय बीत चुका है और मानसून सीजन में पुराने कड़वे अनुभवों के चलते यात्रा ठप ही रहती है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोग यात्रा से परहेज कर रहे हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल ने कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच मानसून सीजन में चारधाम यात्रा शुरू करने के निर्णय को औचित्यहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि धामों में तर्पण, पिंडदान, मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना, तिलक लगाना, कलावा बांधना आदि धार्मिक कार्य सामाजिक दूरी के साथ होना संभव नहीं है। धामों में एक भी होटल, ढाबा और दुकान नहीं खुले हैं। ऐसे में अन्य जनपदों से तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर भेज कर सरकार मुसीबत ही खड़ी करेगी। तीर्थ पुरोहित सुबह और शाम की आरती एवं भोग लगाने के लिए मंदिर के द्वार खोलेंगे। शेष समय मंदिर के बाहर का चैनल बंद ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed