फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   case file on opium farmer

अफीम की खेती करने वाले नौ लोगों पर मुकदमा

Thu, 25 Feb 2016 10:20 PM IST
पुरोला (उत्तरकाशी)
पुरोला (उत्तरकाशी) Updated Thu, 25 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स ने मोरी ब्लाक के विभिन्न गांवों में छापामार अभियान चलाकर अफीम की खेती नष्ट की। अफीम की खेती करने के मामले में नौ लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के सुदूरवर्ती गांवों में लंबे समय से अफीम की खेती की शिकायतें मिल रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम विनय शंकर पांडेय ने सभी तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन कर उन्हें नशे की खेती को हतोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम केके सिंह के नेतृत्व में मोरी में गठित टास्क फोर्स ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सेवा, हडवाड़ी, नूराणू, पुजेली, कलाप आदि गांवों में करीब नौ नाली जमीन पर हो रही अफीम की खेती नष्ट की।
विज्ञापन

तहसीलदार मोरी यशवीर रावत ने बताया कि अफीम की खेती के मामले में राजस्व पुलिस ने सेवा गांव के दीनदयाल, हडवाड़ी के ज्ञान सिंह एवं जूब्बी सिंह, नूराणू के मोहन सिंह एवं बालक चंद, पुजेली के रतन सिंह एवं फते सिंह तथा कलाप के अतर सिंह एवं मेंबर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। छापामार अभियान में पुरोला के तहसीलदार चतर सिंह और छह राजस्व उपनिरीक्षक तथा मोरी ब्लाक के सभी राजस्व उपनिरीक्षक शामिल थे। राजस्व विभाग के अभियान से नशे की खेती करने वालों में हड़कंप मचा है। कई क्षेत्रों से सूचना है कि ग्रामीण स्वयं ही अफीम की खेती को नष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed