{"_id":"5852b88d4f1c1b7c7c64a22d","slug":"car-falls-into-river-killing-the-young-man-a-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार नदी में गिरी, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार नदी में गिरी, युवक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 15 Dec 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे पर देर शाम धरासू के समीप एक कार भागीरथी नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम एक कार उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ की ओर जा रही थी, जिसमें पीपलमंडी निवासी पूजा ज्वैलर्स के मालिक सागर (29) व टीवी रिपेयर सेंटर के मालिक राजेंद्र भंडारी (33) सवार थे। बताया जा रहा है कि कार में सवार दोनों लोग चिन्यालीसौड़ पहुंच गए थे, लेकिन तभी उनके एक साथी की रास्ते में बाइक खराब हो गई और वह उसे लेने उत्तरकाशी की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन
इस बीच कार धरासू के कुछ दूरी पर रुंणूबासा के पास अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी और भागीरथी नदी में जा समाई। कार में सवार दोनों लोग पहाड़ी पर ही छिटक गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धरासू रविंद्र यादव ने बताया कि कार में सवार सागर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि राजेंद्र घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस व एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने घायल को खाई से निकाला। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।