फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cabinet minister's effigy burnt in protest against reservation in promotion

पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका

Tue, 17 Sep 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister's effigy burnt in protest against reservation in promotion
उत्तरकाशी में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंकते कर्मचारी संगठन। - फोटो : UTTER KASHI
एससी एसटी कर्मचारियों को पद्दोन्नति में आरक्षण देने का समर्थन करने के बयान पर मंगलवार को उत्तराखंड जनरल ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका। आक्रोशित कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री के बयान पर रोष जताते हुए आरक्षण समाप्त करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।मंगलवार को विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी उत्तराखंड जनरल ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले विश्वनाथ चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने सीधी भर्ती रोस्टर के विरोध और एससी एसटी कर्मियों को पदोन्नति में आरक्षण के समर्थन में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य द्वारा दिए गए बयान का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने काबीना मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार से पदोन्नति में एससी एसटी आरक्षण नियम को समाप्त करने तथा सीधी भर्ती के रोस्टर में बदलाव नहीं करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो सभी कर्मचारी एकजुट होकर प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालो में जयप्रकाश गौड़, रमेश पंवार, मनोज परमार, हरीश बिष्ट, अमित रावत, अजय रावत, दीपक सेमवाल, खिलानंद नौटियाल, वीरेंद्र पंवार, जनक बिष्ट, उदय बिष्ट, मदन कुंडरा, धीरेंद्र राणा, जगमोहन रावत, कुलदीप गुसाईं, सतेंद्र परमार, अंशुल चौहान, रामनाथ परमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed