फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Buses started operating on various routes

विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन शुरू

Wed, 01 Jul 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Buses started operating on various routes
जनपद में संयुक्त व्यवस्था यातायात समिति ने बुधवार से बस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है। बुधवार को जिले में आधा दर्जन रूट पर बसों का संचालन शुरू हुआ। बीते 22 मार्च से ठप पड़ी बस सेवाएं शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते 15 जून को जिले में दो रूटों पर डाक सेवा के वाहन चलने शुरू हुए थे, लेकिन बुधवार से संयुक्त व्यवस्था यातायात समिति ने आधा दर्जन रूट पर नियमित बस सेवा शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष गजपाल रावत ने बताया कि बुधवार से सांकरी, मोरी, पुरोला, बणगांव, जानकीचट्टी एवं धनारी के लिए बस सेवा शुरू की गई। उन्होंने बताया कि कल से बार्सू, चिन्यालीसौड़, गोरसाली, कमद, गंगटाड़ी आदि रूट पर भी बस सेवा शुरू की जाएगी। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बसों में आधी सवारियां ही बैठायी जाएंगी और सरकार द्वारा नियत किराया वसूला जाएगा। सवारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना पड़ेगा। साथ ही बसों में सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की जा रही है। करीब साढ़े तीन महीने से बस सेवाओं का संचालन ठप होने के कारण जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सिर्फ सक्षम लोग ही बुकिंग पर टैक्सी वाहनों का उपयोग कर आवाजाही कर पा रहे थे। अब बस सेवाएं शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed