{"_id":"696107d495f80f62bd095fc2","slug":"bonfires-are-not-burning-in-uttarkashi-town-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117250-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: उत्तरकाशी नगर में नहीं जल रहे अलाव, सर्दी से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: उत्तरकाशी नगर में नहीं जल रहे अलाव, सर्दी से ठिठुरे लोग
Fri, 09 Jan 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिले में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित है, लेकिन नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीरों, मजदूरों, यात्रियों और असहाय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा कुछ दिनों तक अलाव जलाए गए, लेकिन लकड़ी उपलब्ध न होने के कारण यह सुविधा फिलहाल बंद कर दी गई है।जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में आमतौर पर विश्वनाथ चौक, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, बाजार और अस्पताल के आसपास सर्दियों में अलाव जलवाए जाते हैं, जिससे रात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, असहाय लोगों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को राहत मिलती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से शहर के किसी भी प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर अलाव नहीं जल रहे हैं।
विश्वनाथ चौक और बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए सुबह और देर रात तक इधर-उधर दुबकते नजर आ रहे हैं। कई जगह लोग कागज, पत्ते या लकड़ी के छोटे टुकड़े जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैंं। स्थानीय निवासी आशुतोष रावत और नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विष्णुपाल रावत ने बताया कि दो-चार दिनों से प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं, जिससे खासकर गरीब, बुजुर्ग और बेघर लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने लगातार अलाव जलवाने की मांग की है। इस संबंध में नगरपालिका बाड़ाहाट की ईओ शालिनी चित्रण ने बताया कि वन निगम के डिप्पो से लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, इसी कारण अलाव नहीं जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था कर दी जाएगी।