फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   blown 70 thousand by cutting the mesh of the shop window

दुकान की खिड़की की जाली काटकर 70 हजार उड़ाए

Thu, 30 Jun 2022 05:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
blown 70 thousand by cutting the mesh of the shop window
पुरोला रोड पर स्थित एक दुकान की खिड़की की जाली काटकर चोरों ने दुकान में रखी करीब 70 हजार की नकदी उड़ाई। दुकानदार ने चोरी की घटना की तहरीर दी है। चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर के बीच पुरोला रोड पर अजय जैन की कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है। बृहस्पतिवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के पीछे वाली खिड़की की जाली काट कर अंदर घुसे थे और दुकान में रखी करीब 70 हजार की नगदी ले उड़े। उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। इधर, थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत नौगांव प्रशासन ने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे तो लगाए हैं, लेकिन इनमें से आधे से ज्यादा कैमरे खराब पड़े हुए हैं। इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिपेंद्र बमोला का कहना है कि बाजार क्षेत्र में आठ कैमरे लगे हैं, इनमें से सिर्फ दो काम कर रहे हैं। अन्य कैमरों की तार खराब है। स्थानीय स्तर पर सही नहीं होने पर बाहर से तकनीशियन बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed