फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BJP will form government in Uttarakhand

उत्तराखंड में सरकार बनाएगी भाजपा

Thu, 08 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 08 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों तक बीजेपी जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड राज्य वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की देन है। पिछले विधानसभा चुनाव में हम कुछ सीटों से पीछे रह गए थे, लेकिन इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार से उत्तराखंड की जनता नाराज है। बताया कि अभी तक उन्होंने 35 विस क्षेत्रों का परिभ्रमण कर लिया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि दो अक्तूबर से प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के सम्मेलन, युवा मोर्चा का घेरा डालो, डेरा डालो अभियान के साथ पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। टिकट उसी को मिलेगा, जिसमें जीतने की क्षमता होगी।


इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिला प्रभारी ऋषिराज डबराल, जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, पूर्व चारधाम विकास परिषद् सूरतराम नौटियाल, पूर्व विधायक गोपाल रावत, चंदन पंवार, बुद्धि सिंह पंवार, लोकेंद्र बिष्ट, बाल शेखर नौटियाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed