{"_id":"692ace49556bc71545026775","slug":"bjp-state-spokesperson-listed-the-achievements-of-the-central-and-state-governments-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116306-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने गिनाई केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने गिनाई केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
Sat, 29 Nov 2025 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 29 Nov 2025 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने उत्तरकाशी पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है।
शनिवार को भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। भाजपा सरकार में उत्तराखंड में जी-20 सम्मेलन और राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी हुआ है। राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने सौ से ज्यादा पदक जीते हैं।
केंद्र सरकार की मिलेट्स योजना के तहत हिमालयी राज्यों को मोटे अनाज के रूप में एक नई पहचान मिल रही है जिससे कृषि और किसानों की आजीविका को बढ़ावा मिल रहा है। पीएम आवास व अटल आयुष्मान योजना का लाभ हर तबके के व्यक्ति को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून लाने और यूसीसी कानून लागू करने में उत्तराखंड पहला राज्य बना है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाड़ी, दीपेंद्र कोहली आदि मौजूद रहे। संवाद