फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bhatoli stood first and Naogaon finished second

भटोली पहले और नौगांव दूसरे स्थान पर रहा

Mon, 15 Mar 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bhatoli stood first and Naogaon finished second
शिव मंदिर खेल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तरकाशी और टिहरी जनपद के युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में टिहरी के भटोली गांव की टीम प्रथम और नौगांव की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती उत्तरकाशी एवं टिहरी की पहल पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने किया। माउंटेन मोक मार्शल आर्ट एकेडमी के छात्रों ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। आशीष राणा ब्लैक बेल्ट थर्ड ग्रेड, विवेक राठौर ब्लैक बेल्ट और स्वाति तोमर ब्लेक बेल्ट ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विजेता टीमों को पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी सुशील राणा, जिला अध्यक्ष टिहरी खुशी राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना रावत, विजय सिंह रावत, सोहनवीर सिंह राणा, राजेश रावत, आशीष रावत, राकेश जैन, कमल ठाकुर, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed