{"_id":"6a1098a36cd397b8e9074d4c","slug":"bharat-gas-supply-disrupted-in-joshiada-area-consumers-upset-uttarkashi-news-c-5-1-drn1086-978153-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जोशियाड़ा क्षेत्र में भारत गैस आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जोशियाड़ा क्षेत्र में भारत गैस आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान
Fri, 22 May 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 22 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नगर पालिका क्षेत्र के जोशियाड़ा वार्ड संख्या-8 सहित समस्त क्षेत्रों में पिछले लगभग तीन से चार महीनों से भारत गैस की नियमित आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
लोगों का कहना है कि घरेलू रसोई गैस की कमी से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक, महंगे और असुविधाजनक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गैस एजेंसी की लापरवाही और आपूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ी के चलते लगातार परेशानी बढ़ा रही है। कई परिवारों को समय पर सिलिंडर रिफिल न मिलने से भोजन पकाने तक में कठिनाई हो रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग रांगड़ ने भी पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है। इसलिए गैस आपूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द नियमित वितरण व्यवस्था रखी जाए, ताकि जनता को हो रही असुविधा से निजात मिल सके। जिला पूर्ति अधिकारी को दिए ज्ञापन में यशपाल बिष्ट, मनोज रांगड़, जावेद खान, अमृतपाल पोखरियाल आदि के हस्ताक्षर भी हैं।