फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   'bhaiya dooj' might avoid sin by bathing in the Yamuna.

भैयादूज पर यमुना में स्नान से कटते हैं पाप

Tue, 01 Nov 2016 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी। Updated Tue, 01 Nov 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
'bhaiya dooj' might avoid sin by bathing in the Yamuna.
यमुना - फोटो : file photo

भैयादूज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन जो भी मां यमुना का ध्यान- स्नान कर पूजा-अर्चना करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाएगी। यह वचन मां यमुना को उनके चचेरे भाई शनिदेव ने दिया था। 

विज्ञापन


हर साल शीतकाल में मां यमुना की डोली अपने मायके खरसाली आती है। खरसाली में शनि देव का मंदिर भी है। मान्यता है कि शनिदेव मां यमुना के चचेरे भाई हैं। यमुना व यमराज की माता का नाम संज्ञा है, जबकि पिता सूर्य देव हैं।
विज्ञापन


शनि देव महाराज की माता छाया है, जबकि पिता सूर्य हैं। कहते हैं कि जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर किसी वस्तु पर पड़ती है, तो उसका एक प्रतिबिंब बनता है, उसी से शनिदेव उत्पन्न हुए हैं। मान्यता है कि शनिदेव ने बहन मां यमुना को यह वचन दिया था कि जो भैयादूज के दिन तुम्हारी पूजा-अर्चना करेगा, तुम्हारे जल से स्नान करेगा उसे शनि की वकृ दृष्टि और साढ़ेसाती का दोष नहीं होगा। जबकि हनुमान, मां यमुना के गुरु भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल और चंद्र की युक्ति होने पर यह योग बनता है। तब से बहने आज के दिन भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। यमुुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल बताते हैं कि हर साल शनिदेव कपाट बंद होने पर अपनी चचेरी बहन मां यमुनोत्री को लेने जाते हैं और कपाट खुलने पर छोड़ने भी जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed