फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bears are breaking the branches of apple trees

Uttarkashi News: सेब के पेड़ों की टहनियों को तोड़ रहे हैं भालू

Mon, 02 Jun 2025 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 02 Jun 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
Bears are breaking the branches of apple trees
गोविंद पशु वन्य विहार में भालुओं की दहशत, लोगों ने की पिंजरा लगाने की मांग
विज्ञापन

पुरोला। गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भालू की दहशत बनी है। भालू सेब के पेड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
सुपीन रेंज के जखोल गांव के पुरमा, कनोना, सारुका, रूंगा और बोसनी तोक में सेब की फसल को भालुओं ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। भालू पेड़ों की टहनियों को तोड़ रहे हैं, जिससे किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। जखोल गांव के किसान किशन रावत ने बताया कि भालुओं के बढ़ते आतंक और फसलों के नुकसान को रोकने के लिए वन विभाग और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से कई बार लिखित और मौखिक रूप से गुहार लगाई गई है, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

रावत ने आरोप लगाया कि पार्क प्रशासन ने कई बार भालुओं के आतंक और सेब के पेड़ों सहित तमाम फसलों के नुकसान को रोकने के लिए घेराबंदी और सुरक्षा दीवारों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसान किशन सिंह और चैन सिंह ने बताया कि दो दिन पहले भी जखोल क्षेत्र के सुपिन रेंज के बासनी और सरूका बीट में भालुओं के झुंड ने दर्जनों सेब के बगीचों में घुसकर छोटे पेड़ों को उखाड़ दिया और कई पेड़ों की टहनियों को तोड़कर तहस-नहस कर दिया। बागवानों ने पार्क प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप में सूचित किया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भालुओं द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद पशु विहार सुपिन रेंज के अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि मोरी के जखोल क्षेत्र में भालुओं द्वारा सेब के पेड़ों और फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्यानपतियों की शिकायत पर विभाग की टीम को जल्द ही मौके पर नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आते ही इस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed