{"_id":"586fbdff4f1c1b0765159c31","slug":"be-aware-of-the-competition-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता से किया मतदान को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता से किया मतदान को जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने राजकीय महाविद्यालय के आडीटोरियम में स्वीप योजना के तहत आयोजित मतदाता जागरूक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे मतदान स्थल पर जाकर वोट करें और अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें।
इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में मुकुल बडोनी प्रथम, नारायण चंद रमोला द्वितीय तथा दीपेंद्र तृतीय रहे। स्लोगन में मुकुल बड़ोनी प्रथम, प्रथम सिंह राणा द्वितीय, लक्ष्मण सिंह पंवार तृतीय रहा। गढ़वाली गीत में मुकुल बड़ोनी, हिंदी गीत में प्रथम सिंह राणा का चयन हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह राणा, कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी, सहायक निदेशक अल्प बचत वीणा त्रिपाठी, प्राचार्य केएल मालगुड़ी, डा. राखी पंचोला, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन