फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   'Badahat Ku Thalu' fair ends with colorful programs

‘बाड़ाहाट कू थौलू’ मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

Wed, 22 Jan 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
'Badahat Ku Thalu' fair ends with colorful programs
पौराणिक माघ मेले ‘बाड़ाहाट कू थौलू’ के आखिरी दिन स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों का दर्शकों को भरपूर लुत्फ उठाया। इससे पूर्व संध्या में ‘हयूंद का दिना फिर बोडी एगीना, ज्यू नि लगदू स्वामी जी तुम बिना’.. लोकगायिका मीना राणा के इस गीत ने जहां दर्शकों को भावविभोर किया वहीं ‘लौंडा चंदरा’, ‘सुण रे दगड्या बात सुण जाू’ ने गीत थिरकने पर मजबूर। इस अवसर पर जिला पंचायत द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित लोक कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या का गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने विधिवत शुभारंभ कर सभी लोगों को मेले की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आने वाले वर्षों में मेले को भव्य स्वरूप देने में अपने स्तर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। इस दौरान प्रसिद्ध लोक गायिका मीना राणा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत ‘सुण रे दगड्या बात सुण जाू’, ‘हो साहेबा’ आदि गीतों ने सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि लोक गायक सूर्यपाल विसरवाण, जितेंद्र पंवार, अरविंद राणा आदि ने ‘मेरी बिजोरा’, ‘तू मेरी मायादार’, ‘कु करलू मैय खुडकू मुडकू’ आदि ने गीत पेश कर दर्शकों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। बुधवार को समारोह के अंतिम दिन विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं व लोक गायक लोकेंद्र कैंतुरा व नौगांव ब्लॉक के सांस्कृतिक दल ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मेले को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर टिहरी के पूर्व विधायक दिनेश धनै व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने जिला पंचायत द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं व कलाकारों को सम्मानित किया। मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण जिला पंचायत उपाध्यक्ष कविता परमार, सदस्य पूनम थपलियाल, जयमाला रौतेला, प्रदीप भट्ट, प्रदीप कैंतुरा, मनीष राणा, शिवरतन रावत, नागदत्त, राजाराम भट्ट आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘भविष्य मानव’ विज्ञान ड्रामा को सराहा
इस दौरान राइंका कवां एटहाली के छात्र-छात्राओं ने ‘भविष्य मानव’ विज्ञान ड्रामा प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने मानवीय हस्तक्षेप के कारण हो रहे जलवायु परिवर्तन और भविष्य में होने वाले इसके दुष्प्रभावों को दर्शाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। जिसे सभी दर्शकों द्वारा बेहद सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed