फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Badahat Football Club and Vyapar Mandal team in final

बाड़ाहाट फुटबाल क्लब और व्यापार मंडल की टीम फाइनल में

Thu, 23 Sep 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Badahat Football Club and Vyapar Mandal team in final
फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने पर जश्न मनाते बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी व स्टाफ। - फोटो : UTTER KASHI
श्री काशी विश्वनाथ फुुटबाल रनिंग ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बाड़ाहाट फुटबाल क्लब और व्यापार मंडल के बीच खेला जाएगा। बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मैच बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब और होटल एसोसिएशन के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर बाड़ाहाट ने मैच अपने नाम किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल नगर पालिका और व्यापार मंडल बी के बीच खेला गया, जिसमें व्यापार मंडल की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित श्री काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब और होटल एसोसिएशन के बीच मुकाबला हुआ। हाफ टाइम से पहले बाड़ाहाट ने एक गोल किया। उसके बाद होटल एसोसिएशन की टीम द्वारा किए गोल को रेफरी ने अमान्य करार दे दिया। जिस पर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों टीमों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। किसी तरह विवाद शांत होने के बाद 14 मिनट शेष रहने पर होटल एसोसिएशन ने एक गोल कर मैच में वापसी की। दोनों टीमों की 1-1 से बराबरी पर कॉर्नर पेनाल्टी शूट निर्णय हुआ, जिसमें बाड़ाहाट की टीम ने चार और होटल एसोसिएशन की टीम ने तीन गोल किए।
विज्ञापन

वहीं दूसरा सेमीफाइनल व्यापार मंडल और पालिका के बीच खेला गया, जिसमें व्यापार मंडल की टीम ने लगातार दो गोल किए। पालिका की टीम ने तीन गोल किए। इसमें से दो गोल अमान्य करार दिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, पवना सेमवाल, मनोज चौहान, गीता रावत, ऊषा चौहान, रेफरी सुनील कुमार, शिवा चौधरी, बलवेंद्र सिंह, मिलन, प्रेम सिंह पंवार, महेश पंवार, यशपाल, गीता रावत, शिवरतन रावत, उमेश प्रसाद बहुगुणा, सुनील कुमार मौर्य, महावीर चौहान, देंवेद्र चौहान, अजीत गुसाईं, गिरवीर परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed