फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Azad Maidan will be buzzing again with sports activities

खेल गतिविधियों से फिर गुलजार रहेगा आजाद मैदान

Sat, 28 Aug 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Azad Maidan will be buzzing again with sports activities
जहां कभी आलू प्याज के भाव बताते ठेली फड़ संचालकों की चिल्लाहट मची रहती थी, आज उसी मैदान में फुटबाल खेलते बच्चों की आवाजें और रेफरी की सीटी बजती सुनाई देती है। शहर के बीचों बीच स्थित आजाद मैदान एक बार फिर खेल प्रेमियों के लिए उम्मीद की किरण बन रहा है।
विज्ञापन

शहर के बीचों बीच आजाद मैदान स्थित है, लेकिन कई वर्षों से यहां खेल गतिविधियां संचालित नहीं हो रही थी। जिसका कारण यहां शहरभर की ठेली फड़ का संचालन, वाहनों का पार्क किया जाना था। साथ ही यहां कूड़ा भी एकत्र किया जा रहा था, जिससे शहर का हृदय आजाद मैदान शहर के लिए बदनुुमा दाग ही साबित हो रहा था। रामलीना मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने मैदान का समतलीकरण किया है। वहीं पालिका भी यहां सौंदर्यीकरण कार्य कराने जा रही है। अब एक बार फिर ठेली फड़ व वाहनों की कैद से आजाद होने के बाद आजाद मैदान में खेल गतिविधियां शुुुरू हो गई है। वहीं रिलायंस फाउंडेशन के कोर्डिनेटर कमलेश गुरुरानी ने यहां सुबह शाम खेलने वाले बच्चों को 17 फुटबाल भेंट की है। स्थानीय खिलाड़ी सुबह शाम यहां बच्चों को फुटबाल के गुर भी सिखा रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा का कहना है कि शहर के बीचों बीच खेल मैदान खेल प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका भरपूर उपयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed