फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Avalanche and landslide shut Gangotri highway

हिमस्खलन व भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे जगह-जगह बंद

Thu, 16 Apr 2020 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Avalanche and landslide shut Gangotri highway
उत्तरकाशी की गंगोत्री घाटी में तापमान बढ़ने पर कुछ इस तरह दरकने लगे हैं हिमखंड। - फोटो : UTTER KASHI
चांगथांग ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे में विगत मंगलवार शाम से यातायात बाधित हो गया है, जिसे सुचारू करने के लिए बीआरओ कर्मचारी लगातार बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। वहीं गंगनानी और सुनगर के बीच भी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है, जिससे हाईवे पर आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन

गंगा घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार भारी बर्फबारी हुई है, जिससे गंगोत्री हाईवे के किनारे मौजूद पहाड़ियों पर जगह-जगह हिमखंड आ गए हैं। मंगलवार शाम को धराली गांव से कुछ किमी आगे मौजूद चांगथांग ग्लेशियर में हिमस्खलन शुरू हो गया, जिससे गंगोत्री हाईवे पर धराली से गंगोत्री धाम के बीच यातायात बाधित हो गया। मुखबा गांव के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि भारी मात्रा में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन के साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन भी होने लगा है। भूस्खलन के कारण विगत दिनों गंगनानी के पास भी हाईवे बंद हो गया था, जिसे बीआरओ कर्मचारियों ने खोल दिया था। बृहस्पतिवार को मुखबा-हर्षिल, गंगनानी-सुनगर के बीच पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की वजह से हाईवे बाधित हो गया है। वहीं चांगथांग ग्लेशियर के कारण धराली से आगे अभी भी वाहनों की आवाजाही बाधित है, जिसे खोलने के लिए बीआरओ कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक हाईवे को सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed