{"_id":"611a95738ebc3e42eb29f789","slug":"athali-s-devendra-will-get-president-s-police-medal-utter-kashi-news-drn3876255126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अठाली के देवेंद्र को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र सिंह नेगी।
- फोटो : UTTER KASHI
Link Copied
विकासखंड भटवाड़ी की अठाली ग्राम पंचायत निवासी देवेंद्र नेगी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर उनके नाम की घोषणा की गई है। देवेंद्र वर्ष 1994 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस में असिस्टेेंट कमांडेंट पद पर चयनित हुए थे। देवेंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित होने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
अठाली ग्राम पंचायत के देवेंद्र नेगी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हुई। कक्षा 6 से 10 तक की शिक्षा देवेंद्र ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से प्राप्त की। देवेंद्र ने बताया कि इंटर व स्नातक की पढ़ाई उन्होंने बनारस से की। बीएचयू से केमेस्ट्री में ऑनर्स करने के बाद उनका चयन वर्ष 1994 में सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ। वर्तमान में वे पुलवामा में तैनात हैं। देवेंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने त्रिपुरा, मिजोरम, दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों में सेवाएं दीं। छत्तीसगढ़ के सुकमा जनपद में जब नक्सलवाद चरम पर था तब उन्होंने सीआरपीएफ की एक बटालियन की कमान संभाली थी। देवेंद्र ने बताया कि राष्ट्रपति पुुलिस पदक के लिए उनके नाम की घोषणा हुई है। सितंबर माह में आयोजित समारोह में उन्हें यह पदक मिलेगा। गांव के बेटे को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर ग्राम प्रधान ममता गुसाई व ग्रामीणों ने खुशी जताई है। देवेंद्र के पिता स्व. रतन सिंह नेगी पशुपालन विभाग से प्रसार अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए। देवेेंद्र के एक बड़े भाई इंजीनियर हैं। और दो छोटी बहिनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।