फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Former lawmaker's arrest continued picketing

पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में धरना जारी

Mon, 02 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 02 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Former lawmaker's arrest continued picketing
ध्‍ारना जारी - फोटो : amarujala

लाटा पुल के लिए आंदोलन करने पर गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत एवं भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों का धरना आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


ग्रामीणों से वार्ता में डीएम ने लाटा पुल मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने गिरफ्तार आंदोलनकारियों की बिना शर्त रिहाई होने तक धरना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन


लाटा सौरा मोटर पुल संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि लाटा पुल निर्माण में हुई गड़बड़ी उजागर करने और पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग पर बीते साल आंदोलन करने वाले गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत, भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार समेत आठ लोगों को बीते 29 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आंदोलनकारियों की बिना शर्त रिहाई तथा पुल निर्माण गड़बड़ी की दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं शीघ्र पुल निर्माण की मांग पर ग्रामीण तीन दिनों से कलक्ट्रेट में धरने पर डटे हैं। सोमवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से वार्ता की।


वार्ता में डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने विभागीय अभियंताओं से लाटा पुल निर्माण की पत्रावली तलब कर मामले की न्यायिक जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उर्मिला रावत, भरत देई, सुमनी राणा, ललिता सेमवाल, विजन सिंह राणा, बलवीर पंवार, यशवंत सिंह, जितेंद्र राणा, दलवीर चौहान, हरीश डंगवाल, नागेंद्र चौहान, भूपेश रावत, रामचंद्र रावत, राकेश राणा आदि ने धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed