फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Arrangements should be made in Gangotri and Yamunotri

गंगोत्री व यमुनोत्री में चाक-चौबंद हो व्यवस्था, डीएम ने ली समीक्षा बैठक

Wed, 10 Mar 2021 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made in Gangotri and Yamunotri
उत्तरकाशी जिला सभागार में चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते डीएम मयूर दीक्षित। - फोटो : UTTER KASHI
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के साथ पड़ावों पर मूलभूत सुविधाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए डॉक्टरों के साथ चिह्नित भूस्खलन क्षेत्रों में जेसीबी व मजदूर तैनात करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जलसंस्थान पुरोला के ईई के गैर हाजिर रहने पर उनका मार्च माह का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सभागार डीएम ने चारधाम यात्रा तैयारियों से जुड़े विभागों की समीक्षा की, जिसमें धरासू से सिलक्यारा तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य में 30 अप्रैल तक ब्लैक टॉप का काम पूरा करने के निर्देश दिए। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त रेन शेल्टर, रास्ते की मरम्मत, दोनों धामों में जरूरी दवाई, उपकरण उपलब्ध कराने, गंगोत्री में 9 और यमुनोत्री धाम में 14 डॉक्टरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ पीसी डंडरियाल, सीएमओ डा. डीपी जोशी, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, डुंडा आकाश जोशी, बड़कोट चतर चौहान, पुरोला सोहन सैनी, परियोजना निदेशक संजय सिंह, सीवीओ डा. प्रलयंकर नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed