फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Arjun Bhandari elected president of Taxi Union

अर्जुन भंडारी चुने गए टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष

Fri, 25 Dec 2020 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Arjun Bhandari elected president of Taxi Union
जय काशी विश्वनाथ टैक्सी यूनियन की बैठक में टैक्सी मालिक एवं चालकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए एक बार पुन: अर्जुन भंडारी को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्ञानसू स्थित यूनियन कार्यालय में टैक्सी चालक एवं मालिकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोविड-19 महामारी के चलते चारधाम यात्रा और पर्यटन ठप पड़ने से कारोबार पर पड़े असर पर चिंता जताई गई। बैठक में यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया, जिसमें निवर्तमान पदाधिकारियों को ही जिम्मेदारी सौंपी गईं। अर्जुन भंडारी अध्यक्ष, राकेश राणा संरक्षक, प्रेममोहन अवस्थी उपाध्यक्ष, शूरवीर रांगड़ सचिव, दिनेश सेमवाल कोषाध्यक्ष तथा पुरुषोत्तम राणा सहसचिव के तौर पर चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने टैक्सी मालिक एवं चालकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा जताया। इस मौके पर यूनियन से जुड़े सभी टैक्सी चालक एवं मालिक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed