फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Arakot hospital is without doctors and health workers

Uttarkashi News: आराकोट अस्पताल में नहीं है डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी

Thu, 09 Oct 2025 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 09 Oct 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Arakot hospital is without doctors and health workers
कई बार शिकायत करने पर भी नहीं हो रही है समस्या हल
विज्ञापन

पुरोला। विकास खंड मोरी के आराकोट-बंगाण क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट में लंबे समय से डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं पिछले दिनों एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को त्यूणी की दौड़ लगानी पड़ी।
भाजपा के मनमोहन सिंह चौहान ने मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि आराकोट स्वास्थ्य केंद्र में महीनों से कोई डॉक्टर, स्टाफ नर्स या वार्ड बॉय तैनात नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र केवल नाममात्र का रह गया है। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू या देहरादून जिले के त्यूणी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

चौहान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के ग्राम डेलेनू में 17 लोग एक पागल कुत्ते के काटी गाय का दूध पीने से बीमार हुए थे। आराकोट केंद्र में डॉक्टर और स्टाफ नहीं होने के कारण सभी को त्यूणी ले जाना पड़ा। इससे मरीजों व उनके परिजनों को भारी आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed