फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Apple returned to Dhulan to cold store operator

सेब ढुलान को पहुंचे कोल्ड स्टोर संचालक को लौटाया

Sun, 26 Apr 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Apple returned to Dhulan to cold store operator
सेब ढुलान के लिए हरियाणा से ट्रक और मजदूर लेकर पहुंचे कोल्ड स्टोर संचालक को स्थानीय ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। टकनौर क्षेत्र के यह ग्रामीण कोरोना संक्रमण की आशंका से डरे हुए हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सेब को मंडियों तक पहुंचाने का इंतजाम करने की मांग उठाई। एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

उत्तरकाशी की सेब बेल्ट उपला टकनौर क्षेत्र में बीते दो साल से कोल्ड स्टोर चल रहा है। सरकार ने स्टोर के संचालन का जिम्मा हरियाणा की एक कंपनी को दिया है। इस कोल्ड स्टोर में करीब 40 मीट्रिक टन सेब जमा है।
विज्ञापन

ऑफ सीजन में सेब से अच्छे दाम वसूलने की उम्मीद कर रहे किसान कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन से बेहाल हैं। अक्तूबर-नवंबर में कोल्ड स्टोर में जमा किया गया सेब मार्च-अप्रैल तक मंडियों में पहुंचता था, लेकिन इस बार सेब स्टोर से नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कोल्ड स्टोर संचालक सेब ढुलान की अनुमति लेकर झाला पहुंचा तो क्षेत्र के ग्रामीणों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। उनका सवाल था कि जब जिले में स्थानीय लोगों को आवाजाही की अनुमति नहीं, चार धाम यात्रा भी रोकी गई है, तो बाहरी क्षेत्रों से मजदूरों और वाहनों को प्रवेश क्यों दिया जा रहा है? ज्ञापन सौंपने वालों में बगोरी झाला की क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीका रौतेला, सुक्की की क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशनी देवी, हर्षिल के प्रधान दिनेश रावत, झाला की प्रधान सुरजा देवी, जसपुर प्रधान हरीश राणा, पुराली प्रधान बीना देवी, सुक्की प्रधान रेखा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed