{"_id":"68764c6740a72e962b0fc409","slug":"apple-boxes-are-not-available-at-discounted-rates-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-113707-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: रियायती दरों पर नहीं मिल पा रही हैं सेब की पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: रियायती दरों पर नहीं मिल पा रही हैं सेब की पेटियां
Tue, 15 Jul 2025 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइज के अनुसार पेटियां नहीं मिलने से हो रही है दिक्कत
पुरोला। रवांई क्षेत्र के उद्यानपतियों ने कृषि और बागवानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके साथ सेब फल के साइज के अनुसार पेटियां उपलब्ध नहीं होने पर रोष जताया। कहा कि क्षेत्र में सेब की फसल बिक्री के लिए तैयार है लेकिन उद्यान विभाग की ओर से रियायती दरों पर पर्याप्त मात्रा में सेब की पेटियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने इस संबंध में उद्यान मंत्री गणेश जोशी को पत्र लिखकर जल्द ही मांगों का निस्तारण करने की मांग की।
मंगलवार को पुरोला स्थित इंडो डच हॉर्टिकल्चर कार्यालय में उद्यान पत्तियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीताराम गौड़, सचिन, स्यालिक राम नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र में सेब की फसल तैयार है लेकिन उद्यान विभाग ने अभी तक रियायती दरों पर पर्याप्त मात्रा में सेब की पेटियां पांच किलो, 10 किलो और 20 किलो उपलब्ध नहीं कराई गई है।
केवल 20 किलो साइज की पेटियां भेजी गई है, जो कि पर्याप्त नहीं है। साथ ही वर्ष 2022-23 में एप्पल मिशन के तहत लगाए गए सेब बागों का बकाया भुगतान देने, एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी की ओर से बीमा दावों का भुगतान करने, सॉर्टिंग, ग्रेडिंग व पैकिंग यूनिट स्थापित समेत मृदा परीक्षण यूनिट स्थापित करने सहित अन्य मांग की। बैठक में चमन लाल, हरिमोहन कैड़ा, जगमोहन सिंह कैड़ा, गिरवीर सिंह परमार, राजेंद्र सिंह कंडारी, बचन लाल, चंडी प्रसाद, बीरपाल रावत, भगवान सिंह रावत, मुलायम सिंह नेगी, हरिओम राणा आदि मौजूद रहे।