फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Apple and kiwi seedlings being grown in plant tissue culture lab

प्लांट टिशू कल्चर लैब में तैयार हो रही सेब व कीवी की पौध

Sat, 19 Jun 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Apple and kiwi seedlings being grown in plant tissue culture lab
सीमांत जनपद के काश्तकारों के लिए अच्छी खबर है। जिला मुख्यालय से लगे नेताला गांव में प्लांट टिशू कल्चर लैब का विधिवत संचालन शुरू हो गया है, जिसमें सेब और कीवी की विभिन्न उन्नत किस्में तैयार कर किसानों को बांटी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में प्लांट टिशू कल्चर लैब के माध्यम से कृषि व बागवानी को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। फरवरी में डीएम ने स्वयं नेताला में निर्माणाधीन प्लांट टिशू कल्चर लैब का स्थलीय निरीक्षण कर अवशेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि प्लांट टिशू कल्चर लैब में सेब व कीवी की पौध तैयार होने से निश्चित रूप से काश्तकारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लैब की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे अधिक से अधिक काश्तकारों को लाभान्वित किया जा सके। मुख्य उद्यान अधिकारी डा. रजनीश सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में लैब में सेब की क्लोनल रूट स्टॉक किस्म व कीवी की मादा हेवर्ड और नर की टमोरी किस्म की पौधे तैयार की जा रही है। बताया कि अगले दो माह के भीतर सेब व कीवी की करीब 700 से 800 पौध तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed