{"_id":"61f42124091c9b7f3c2f99ac","slug":"another-accused-in-treasury-embezzlement-case-arrested-utter-kashi-news-drn402734883","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार गबन मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार गबन मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोषागार गबन मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है, जबकि एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि एक दो दिन के भीतर कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले में और नामों के आने की संभावना भी जताई जा रही है।
बीते सात जनवरी को सहायक कोषाधिकारी बृजेंद्र लाल शाह ने कोतवाली में कोषागार के तीन कर्मचारियों के खिलाफ 42 लाख से अधिक के गबन के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने कोषागार कर्मी महावीर सिंह, धर्मेंद्र शाह व महिला पीआरडी कर्मी आरती के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच एसएसआई प्रकाश राणा को सौंपी गई थी।
बीते सोमवार को पुलिस ने गबन के आरोपी महाबीर सिंह को पोखू देवता मंदिर मातली से गिरफ्तार किया था। वहीं बीते बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने गबन के एक और आरोपी धर्मेंद्र शाह को मनेरी के समीप से गिरफ्तार किया है। धर्मेंद्र शाह पर 11 लाख 68 हजार के गबन का आरोप है। विवेचना के दौरान बाद में दो और नाम आए थे। जिनमें एक महिला सुधा व गौरव शामिल थे। इनके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। सुधा के बैंक खाते में 1 लाख 80 हजार व गौरव रावत के बैंक खाते में 8 लाख 93 हजार कर धनराशि डाली गई है। विवेचना अधिकारी एसएसआई प्रकाश राणा ने बताया कि मामले में कुछ और व्यक्तियों के नाम भी आ रहे हैं, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। गबन मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारि की जाएगी।
विज्ञापन
गबन मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित
कोषागार में गबन मामले की जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक उत्तरकाशी राजीव रौथाण के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है, जिसमें एसएसआई प्रकाश राणा, एसओ हर्षिल व एसओजी शामिल हैं। टीम मामले की विस्तृत रूप से जांच करेगी। एसआईटी जनपद के सभी उपकोषागारों की जांच भी करेगी।