{"_id":"696b8f85284742946b03b927","slug":"anger-was-expressed-over-the-illegal-sale-of-liquor-in-the-dhamatoli-area-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-116856-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: धमातोली क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: धमातोली क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर जताया आक्रोश
Sat, 17 Jan 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के धमातोली क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री होने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों और महिलाओं ने कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने डीएम से शराब की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बीते दिन भिलंगना क्षेत्र के दौरे पर पहुंची डीएम नितिका खंडेलवाल को स्थानीय लोगों ने बताया कि धमातोली क्षेत्र शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। शिकायत दर्ज करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की ओर से इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं ने कहा यदि जल्द शराब की बिक्री रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगे। डीएम ने महिलाओं को शराब बिक्री की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता, बीडीसी सदस्य पिंकी देवी, संदीप आर्य, विनोद लाल, सुनीता रावत, राकेश रावत, रल्ली देवी आदि मौजूद रही। संवाद